
👁 14 views Views
हापुड़: दंपति पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कंजरों वाले मोहल्ले निवासी माना ने बताया कि वह अपने पति नन्हे के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से अलग रहती है। उसका एक बेटा दिव्यांग है।
बेटे की समस्या को देखते हुए उसका उपचार कराने के लिए वह एक बाबा को घर लेकर आई थी। लेकिन इस बात का ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल पक्ष की अनिशा, शरीफ, सद्दाम, रुबीना और जुबेर ने एकजुट होकर उन पर हमला बोल दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अनिशा, शरीफ, सद्दाम, रुबीना और जुबेर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























