
हापुड़: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गोपीपुरा कोठीगेट इलाके में चार आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोपीपुरा कोठी गेट निवासी अनीता ने बताया कि रविवार को वह अपने घर में खाना खा रही थी। इस दौरान हर्ष, सुमित, दीपक और वंश उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की। पीड़िता का शोर सुनकर बेटा विशाल, संदीप और गौरव मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। अन्य लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























