
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के साधना मार्केट में महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मौके से जोड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें यह घटना कैद हो गई।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज स्थित साधना मार्केट निवासी रजनी अरोड़ा ने बताया कि साधना मार्केट में उनकी दुकान है। सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे दुकान के अंदर बैठी हुई थी। आरोप है कि दुकान के सामने रहने वाले वासु ने इशारा कर अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के मुस्कान, सीमा, साधना, रेखा को उनके सामने कर दिया जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586


























