
हापुड़: घर के सामने लघुशंका से मना करने पर कार सवार ने पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में एक व्यक्ति ने कार सवार को घर के सामने लघुशंका करने से मना कर दिया तो कार सवार ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आनंद विहार कॉलोनी निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर पर था तब एक व्यक्ति कार से उतरा और उसके घर के सामने लघु शंका करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























