हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने “संपर्क से समर्थन” अभियान के तहत व्यापारियों से संपर्क कर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य को गिनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने व्यापारियों के हितों में तमाम कदम उठाए हैं। आज व्यापारी व उद्यमी बेखौफ होकर अपना व्यापार कर सकते हैं। व्यापार को आसान बनाने के लिए हाईवे बनाए जा रहे हैं।

संपर्क से समर्थन:
संपर्क से समर्थन अभियान के तहत जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उद्यमी प्रदीप अग्रवाल, संजीव कृष्ण अग्रवाल (कृष्णा ट्रेडर्स) व अन्य व्यापारियों के साथ संपर्क और संवाद किया।
अधिकांश वादे पूरे:
संपर्क के दौरान सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे वह अधिकांशतः पूरे हो चुके हैं। जो शेष रह गए हैं वह भी जल्द ही पूरे होंगे।

नहीं देना पड़ता गुंडा टैक्स :
सत्येंद्र सिसोदिया ने इस दौरान कहा कि व्यापारी की सुरक्षा के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं। अब किसी भी प्रकार का गुंडा टैक्स व्यापारियों को नहीं देना पड़ता।
यह रहे उपस्थित:
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री पुनीत गोयल व अन्य भाजपाई उपस्थित रहे जिन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ योजनाओं को भी गिनाया।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























