हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 30 से अधिक गांव में काला पीलिया यानी हेपेटाइटिस सी का प्रकोप है। बताया जा रहा है कि काली नदी और छोईया नाला इन गांव से गुजरता है जिसके चलते ग्रामीणों पर हेपेटाइटिस सी का खतरा बना रहता है जिसका इलाज निजी अस्पतालों में काफी महंगा है। गोहरा के 100 लोगों की जांच में 70 ग्रामीण संक्रमित मिले थे। बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले एक कैंप लगाया गया था जिसमें 100 लोगों की जांच की गई। 70 से अधिक हेपेटाइटिस सी के रोगी मिले थे।

इन गांव में घातक:
आपको बता दें कि मतनौरा, छतनौरा, रसूलपुर, धनावली अट्टा, महमूदपुर, उपेड़ा, दयानतपुर, श्यामपुर जट्ट, बिगास, औरंगाबाद, मुरादपुर, आसरा, कनिया, हरनाथपुर कोटा, गोहरा आलमगीरपुर, आघापुर में हेपेटाइटिस-सी का घातक प्रकोप है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























