हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को दूसरे चरण में मतदान होंगे। 13 मई को परिणाम सामने आएंगे। ऐसे में प्रत्याशी जी जान लगाकर अपना प्रचार कर रहे हैं। हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 34 की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीना गर्ग ने प्रचार, जनसंपर्क को गति दी है। क्षेत्र में जाकर लोगों से कमल खिलाने की अपील कर रही हैं। रीना गर्ग का दावा है कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगी तो श्रीनगरवासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वह इलाके का चहुमुखी विकास कर इस वार्ड को हापुड़ का नंबर वन वार्ड बनाएंगी। वह लोगों के घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। शनिवार की रात को भाजपा की प्रत्याशी रीना गर्ग ने जनसंपर्क किया और लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।






















