हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): यूपी सिक्ख मिशन हापुड़ की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर संकीर्तन का आयोजन किया। नगर संकीर्तन व गुरवाणी से हापुड़ धर्ममय हो गया। हापुड़ गुरुद्वारों पर विशेष रोशनी की गई और जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।
हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित श्री गुरुनानक दरबार से बूंदाबांदी के बीच प्रारंभ हुए भव्य नगर संकीर्तन में श्रद्धालु गुरुवाणी व संकीर्तन के साथ आगे बढ़ रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब रथ के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। सिख समाज से जुड़ी सैकड़ों युवतियां व नौजवान संकीर्तन मार्ग पर सफाई करते हुए चल रहे थे। नौजवानों में कार सेवा करने की होड़ लगी थी।
नगर संकीर्तन में शामिल स्कूली बच्चे व कलाकार अपने-अपने करतब दिखा रहे ते। करतबों को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। नगर संकीर्तन का लोगों ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री गोविंद सिंह जी के सम्मान में अनेक स्थानों पर प्रसाद वितरित किया और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर श्री गुरु गोविंद सिहं जी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























