
हापुड़: युवा किसान नेता पर कार सवार दबंगों द्वारा हमले का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (किसान संघर्ष) के हापुड़ युवा नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता पर कुछ दबंगों द्वारा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। दबंगों की दबंगई की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़ के पटेल नगर के रहने वाले 18 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता भारतीय किसान यूनियन किसान संघर्ष में युवा नगर अध्यक्ष हापुड़ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जो अपने एक साथी के साथ गुरुवार की तड़के करीब 4:00 किसी काम से हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित टी शॉप पर चाय पीने के लिए रुके। जैसे उनकी गाड़ी रुकी तो पीछे से आई एक ग्रे-रंग की होंडा सिटी कार में सवार होकर आए दबंगों ने कृष्ण गुप्ता की गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार से निकले करीब चार-पांच दबंगों ने कृष्णा गुप्ता की गाड़ी पर हमला करने का प्रयास किया। दबंगों के हाथों में लाठी डंडे और ईंट थी। तभी खतरा भाँपते हुए किसान नेता ने अपनी गाड़ी रिवर्स की और तुरंत हापुड़ तहसील चौराहे की ओर गाड़ी को दौड़ा दी। बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। हापुड़ तहसील पर खड़ी पुलिस की गाड़ी से जैसे ही पीड़ित कृष्णा गुप्ता ने सहायता मांगी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























