आईजीआरएस रैंकिंग में हापुड़ नौवें स्थान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की शासन की आईजीआरएस की रैंकिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद पिछड़ गए हैं। टॉप टेन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों का दबदबा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का केवल हापुड़ जनपद ही नौवें स्थान पर रहा है। रैंकिंग में जनपद गाजियाबाद 12 वें, बागपत 24 वें, बिजनौर 27 वें और बुलंदशहर जनपद 33 वें स्थान पर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश शासन ने जनसमस्या या जनशिकायतों के लिए आईजीआरएस पॉर्टल बनाया हुआ है। आईजीआरएस पॉर्टल की शासन स्तर से सघन समीक्षा होती है। कितने मामले किस जनपद के दर्ज किए गए और उसमें कितनों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हुआ। इसकी पूरी रिपोर्ट के आधार पर शासन की ओर से रैंकिंग जारी की जाती है। शासन ने दिसंबर 2023 की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें उत्तरप्रदेश में जौनपुर रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























