👁 0 views Views
कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। अब कोरोना ने अपना शिकार हापुड़ एआरटीओ को बनाया है जिनकी रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। एआरटीओ का अस्पताल में इलाज शुरु हो चुका है। एआरटीओ का कहना है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच जरुर करा लें।

जैसे ही मामले की जानकारी अधिकारियों को मिली उन्होंने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित परिवहन विभाग हापुड़ के दफ्तर को बंद कर सैनिटाइज कराया। यहां तक की आसपास की दुकानें भी बंद कराकर वहां पर सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरु की है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी कर रहा है।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950
























