
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अटल गौरव पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बना शौचालय रखरखाव के अभाव के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय की वॉश बेसिन में लगा पाइप टूटा हुआ जिसकी वजह से पानी लीक हो रहा है। वहीं शौचालय के अंदर तो देसी शराब के पौवे के खाली डब्बे पड़े हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो शराबी यहां बैठकर शराब पीते हो। कहीं यह शराबियों का नया अड्डा तो नहीं बन गया है? इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
हापुड़ के अटल गौरव पार्क में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन शौचालय में घुसकर कुछ लोग शराब का सेवन करते हैं। शौचालय के अंदर वॉटर टैंक के सिस्टम में पड़े देसी शराब के पव्वे के खाली डब्बे तो इसी ओर इशारे कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले क्षेत्रवासियों ने समय-समय पर शौचालय की सफाई के साथ-साथ मरम्मत की भी मांग उठाई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























