👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने अपनी एसोसिएशन की प्रथम वर्षगांठ मनाई जिसमे यू.पी. आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्किटेक्ट अंकित अग्रवाल ने अपने विचार रखे। हापुड़ आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्किटेक्ट कुमार अभिषेक ने अपनी एसोसिएशन को मजबूत करने और हापुड़ के विकास के लिए एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस मीटिंग में हापुड़ आर्किटेक्ट एसोसिएशन की सचिव आर्किटेक्ट मनु चौधरी, अनु सचिव आर्किटेक्ट जतिन गोयल, कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट प्रियंका कंसल, मीडिया प्रभारी आर्किटेक्ट तमन्ना त्यागी के साथ आर्किटेक्ट आबिद अली, आर्किटेक्ट मोहम्मद दानिश, आर्किटेक्ट बाबू फरयाद, आर्किटेक्ट समीम खान, आर्किटेक्ट अली रज़ा, आर्किटेक्ट भव्य सैनी आदि उपस्थित रहे।





















