हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर लगे भयंकर जाम की वजह से एक एंबुलेंस ट्रैफिक में फस गई जो काफी देर तक हूटर बजाती रही। सड़क पर भयंकर जाम की वजह से आगे चल रहे वाहन एंबुलेंस को जगह देने का प्रयास करने लगे।
आपको बता दें कि हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन, साथ ही वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो गई। हापुड़ के तहसील चौराहा के चारों तरफ लम्बा जाम गया। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड आदि मार्गों पर जाम की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं एक एंबुलेंस भी इस दौरान फ्रीगंज रोड पर जाम में फंस गई जिसे निकालने के लिए जगह तलाशनी पड़ी। सड़क पर जाम की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है कि इसका एक स्थाई समाधान निकालना चाहिए जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा ना हो।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























