👁 0 views Views
हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 26 से गठबंधन ने गोविंद कश्यप को टिकट दिया है जो लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। गोविंद कश्यप का कहना है कि समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन की ताकत से वह चुनाव में जरूर जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने मोती कॉलोनी, कृष्णा विहार, सर्वोदय कॉलोनी, आवास विकास मेरठ रोड पर जनसंपर्क किया और लोगों से जीत आशीर्वाद मांगा। गोविंद ने कहा कि यदि वह निकाय चुनाव में जीत हासिल करेंगे तो विकास के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। लोगों को उनके पास नहीं बल्कि गोविंद खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी परेशानी को जानेंगे। गोविंद ने केतली के निशान पर वोट देने की अपील की है।
























