
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित फायर स्टेशन के सामने अज्ञात कारणों से कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास की हवा जहरीली हो गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है। जब किन्ही कारणों से कूड़े के ढ़ेर में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई। लोगों के गले में खराश व आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन इस दौरान प्रदूषण का स्तर क्षेत्र में काफी ज्यादा बढ़ गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























