हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। हापुड़ के पक्का बाग में स्थिति सीएमसी अस्पताल के ओटी के बाद अधिकारियों ने अब हापुड़ के त्यागी नगर में स्थित शुभम अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है जहां पर बायोमेडिकल वेस्टेज के रखरखाव को लेकर अच्छी व्यवस्था नहीं पाई गई। इसके साथ ही स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित अखिल भारतीय अस्पताल, राज नर्सिंग होम, हाई केयर सेंटर को नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों के पास दस्तावेज तो पाए गए लेकिन अग्निशमन और विद्युत विभाग की एनओसी नहीं मिली। इसी के साथ पिलखुवा में स्थित श्री राम अस्पताल में भी निक एनओसी न दिखाने पर नोटिस भेजा है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हापुड़ के त्यागी नगर में स्थित शुभम अस्पताल में छापा मारा जहां उन्होंने देखा कि अस्पताल के संचालक के पास अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग की एनओसी नहीं है। इसके बाद उन्होंने नोटिस जारी किया। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया तो पाया कि लैब में बायोमेडिकल वेस्टेज के रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। इसके बाद उन्होंने लैब को सील कर दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























