
👁 18 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार शुक्रवार को अजीत पुत्र पिंटू सैनी निवासी हरसिंहपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ को पकड़ा है। आपको बता दें कि हाफिजपुर पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और ग्राम चितौली अंडरपास के पास से अजीत को गिरफ्तार कर लिया।




















