हाफ़िपुर: दो पक्षों में विवाद, थाना प्रभारी ने 13 को भेजा जेल
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी में दो पक्षों में गुरुवार को विवाद हो गया। इस दौरान मार पिटाई भी हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
हाफिजपुर के थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बडौदा सिहानी में दो पक्षो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। पुलिस देर किए बिना तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कड़े लहज़े में कहा है कि किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























