
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने दिया पद से इस्तीफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि “मेरा स्वास्थ्य काफी समय ठीक न होने के कारण मैं अपने पद की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हूं इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना ऑनलाइन इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र), प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के पी सिंह, मण्डल अध्यक्ष फ़ौजी राजिंदर सिंह राठी को भेज दिया व जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी को सौंप दिया उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है।”
संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने बताया कि त्यागी इस पद पर लगभग 22 वर्षों से जुझारू एवम कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे और मौजूदा संस्थापक सदस्यों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता भी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























