
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी विभाग की SIB टीम ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट पर छापामार कार्रवाई कर 51.55 लाख रुपए जमा कराए। जांच में सामने आया कि फर्म संचालक ने निर्माण सामग्री पर आईटीसी क्लेम कर 61.53 लाख रुपए की आईसी का लाभ ले लिया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 51. 55 लाख रुपए की आईटीसी विभाग के खाते में जमा कराई।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित मध्यान गंगा कैनाल रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण कर विभाग के खंड एक में जनवरी 2024 में हुआ था। इसके बाद रिसोर्ट का निर्माण शुरू किया गया। वर्तमान में फर्म की ओर से गेस्ट हाउस, रूम सर्विस समेत अन्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। फर्म ने रिजॉर्ट निर्माण के दौरान सरिया, सीमेंट, फैब्रिकेशन सहित अन्य निर्माण सामग्री के खरीद पर 61.53 लाख रुपए की आईटीसी क्लेम की थी। जीएसटी अधिनियम की धारा 17 (5) के तहत इस आईटीसी को विभाग को रिवर्स वापस करनी थी लेकिन फर्म संचालक ने इसे वापस नहीं किया। उसके बाद छापा मार कार्रवाई के दौरान टीम ने आईटीसी का 51.55 लाख रुपए वापस कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























