Surge 2025 में जीएस विश्वविद्यालय ने आयोजित की कविता पाठ प्रतियोगिता












Surge 2025 में जीएस विश्वविद्यालय ने आयोजित की कविता पाठ प्रतियोगिता

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जीएस विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव Surge 2025 के अंतर्गत आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता ने पूरे परिसर को साहित्यिक सौंधी खुशबू से भर दिया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों मेडिकल चिकित्सा नर्सिंग फार्मेसी छात्रों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और अपनी अनूठी काव्य अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ हिमांशु ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कविता केवल शब्द नहीं बल्कि भावनाओं की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मक सोचए अभिव्यक्ति क्षमता और साहित्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।उनकी बातों ने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों में उत्साह का संचार किया। जी0एस0 कैम्पस में आज दिनांक 29.11.2025 को बैच 2022 व 2024 के बीच किक्रेट खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें 2024 बैच ने उत्साहवर्धक जीत हासिल की
कुछ कविताओं ने जहां भावनाओं को झकझोर दिया वहीं कुछ रचनाओं ने श्रोताओं को मुस्कुराने और सोचने पर विवश कर दिया। छात्रों की शब्द बुनावट भाव अभिव्यक्ति और प्रस्तुति कौशल ने प्रतियोगिता को एक उच्च साहित्यिक स्तर पर पहुँचा दिया।
सभागार में उपस्थित दर्शकों ने हर प्रस्तुति का स्वागत जोरदार तालियों से किया। कई अवसरों पर पूरा हॉल कविताओं की गूंज और उत्साहवर्धन से भर उठा। दर्शकों में शिक्षकों छात्रों और कई अन्य संकायों के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया।
जीएस विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग ने सभी प्रतिभागियोंए निर्णायकों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Surge 2025 का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच देना और उनके अंदर छिपी रचनात्मक अभिव्यक्ति को उजागर करना है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा के साथ छात्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!