हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ग्रांड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया जहां बेस शाखा में अध्ययनरत छात्रों के दादा-दादियों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्रों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्रों ने गीत, नृत्य, सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें देखकर उनके दादा-दादियों ने तालियां बजाकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या, शिक्षक तथा शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की और कहा कि दीवान पब्लिक स्कूल में किजो परिवेश, संस्कार, जीवन मूल्य, अनुशासन छात्र को सिखाए जाते हैं जिससे वह हर क्षेत्र में तरक्की करता है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या चारू कपूर ने छात्रों के दादा-दादियों के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार जताया और उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य चारु कपूर ने कहा कि स्कूल समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिसका मकसद है कि छात्रों का सभी क्षेत्रों में विकास हो। सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम तथा गतिविधियों का आयोजन बेहद जरूरी है। इन एक्टिविटी से छात्रों का मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है और वह अधिक प्रबल बनता है। बचपन से ही छात्रों में चरित्र, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा आदि गुणों का समावेश करने का स्कूल लगातार प्रयास कर रहा है।




























