👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भव्य निशान यात्रा और प्रथम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित राम वाटिका में 15 अप्रैल को शाम 6:00 बजे किया जाएगा. भव्य निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर मंडी पाटिया से सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होगी जो कि चंडी रोड से होते हुए स्वर्ग आश्रम के उत्सव स्थल पर विश्राम करेगी. इस दौरान श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में महोत्सव में शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम में पटना से गिन्नी कौर, दिल्ली से रतन आजाद, गाजियाबाद से विभोर गर्ग, जयपुर से आयुष सोमानी अपने भजनों से भक्तों को भगवान के दर्शन कराएंगे और साथ ही अमित भोला मंच का संचालन करेंगे. महोत्सव को देखते हुए मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं.






























