
जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में फेयरवेल पार्टी-2026 का हुआ भव्य आयोजन, छात्र-छात्राएं हुए भावुक
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। स्थानीय जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में सभी छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी 2K26 का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जे०एम०एस० ग्रुप के सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी, डीन फार्मेसी प्रोफेसर अभिनीत चौधरी एवं सभी प्रोग्राम हेड्स आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने बताया कि फेयरवेल पार्टी का मुख्य उद्देश्य सीनियर्स को उनके कॉलेज जीवन की स्नातक स्तर की पढ़ाई पूर्ण करने पर बधाई देना और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना है। यह जूनियर्स के लिए अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने का एक बेहतरीन अवसर होता है। इस दिन कॉलेज के सभी छात्र, शिक्षक, स्टाफ सदस्य और कर्मचारी एक साथ संस्थान में व्यतीत किए गए पलों को याद करते हैं। फेयरवेल पार्टी 2026 की तैयारियाँ सभी छात्र-छात्राओं ने पिछले दो सप्ताह से बहुत ही उत्साह के साथ की तथा सभी प्रतिभागियों ने इस विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्थान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान में सभी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक जीवन में फेयरवेल पार्टी की एक अहम भूमिका होती है। सभी जूनियर छात्र-छात्राएं अपने सीनियर्स के अनुभवों को अपने शैक्षणिक क्रियाकलापों में शामिल करते हुए अपने पाठ्यक्रम और लक्ष्य को सुगम बनाते हैं।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमेशा फेयरवेल पार्टी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश का कार्य करती है, जिसके माध्यम से छात्रों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा, सामंजस्य, आपसी एकता तथा बड़ों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत होती है। डॉ० आयुष सिंघल ने यह भी कहा कि संस्थान हमेशा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अकादमिक कार्यक्रमों की तरह ही पूरी ऊर्जा के साथ सेलिब्रेट करने के लिए सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित करता है। फेयरवेल पार्टी – 2K26 में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अपनी खुशी जाहिर की तथा भविष्य में संस्थान में और भी कई बेहतरीन सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सांस्कृतिक क्लब को प्रेरित किया।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने फेयरवेल पार्टी 2K26 की सभी गठित समितियों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से विवेचना करते हुए उनकी सराहना की।प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक क्लब की अध्यक्ष अंकिता शर्मा ने निर्णायक मंडल द्वारा जारी परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष के परिणाम बी०सी०ए० से हर्षित शर्मा मिस्टर फेयरवेल, बी०सी०ए० से ख़ुशी, मिस फेयरवेल बी०बी०ए० से पलक पवार, व् बी०एस०सी० (बायोलोजी) मानसी मिस बेस्ट पर्सनालिटी संयुक्त रूप से रही। बी०ए० से वैभव, बेस्ट पर्सनालिटी रहे।
निर्णायक मंडल में जे०एम०एस० ग्रुप के इंजीनियरिंग हेड इंजी० जितेंद्र कुमार, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० प्रीती शर्मा और फार्मेसी विभाग की प्राध्यापिका मिस ज्योति राणा ने निष्पक्ष परिणाम घोषित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्थान के मैनेजमेंट ने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं स्टाफ के लिए समुचित भोजन की व्यवस्था की तथा विदाई लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुमूल्य उपहार भी भेंट किए। जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी ने मैनेजमेंट, सभी गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जे०एम०एस० ग्रुप परिवार भरपूर योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बी०एस०सी० (बायोलोजी) की छात्रा बुशरा और इकरा ने संयुक्त रूप से किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























