हापुड़ सीमन(ehapurnews.com ): ग्राम श्यामपुर जट्ट में सैनी समाज के मोहल्ले में स्थित तालाब ओवर फ्लो के कारण रास्तों पर गन्दा पानी इकठ्ठा हो गया है, और पानी घरों में घुस गया है जिसके चलते ग्रामीण घोर नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं।रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। शासनादेशों के क्रम में कोविड तथा वेक्टर जनित संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है. ऐसी स्थिति देखकर लगता है कि यह अभियान कैसे अपने उद्देश्यों में सफल होग़ा। लोगों ने बताया है कि तालाब की तलहटी में काफ़ी गंदगी जमा है जिसके चलते पानी रिचार्ज नहीं हो रहा है।ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा गंदे पानी की निकासी की मांग की है।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

























