
हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में घूम रहे जंगली जानवर से लोगों में दहशत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में एक जंगली जानवर कई बार घूमता हुआ दिखाई दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में सेही घूम रहा है जिसे साही भी कहा जाता है। वैसे तो यह आक्रामक नहीं होता लेकिन इसके शरीर के कांटे इसे काफी खतरनाक बना देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इसे कॉलोनी के आसपास अलग-अलग स्थानों पर देखा गया है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।
कॉलोनी में बच्चों और बुजुर्गों का भी आवागमन रहता है। ऐसे में किसी संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासी चौधरी अमरजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से वन विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि टीम को मौके पर भेजकर जंगली जानवर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















