
ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जिला पंचायत हापुड की अध्यक्ष रेखा नागर मुख्य आतिथि एवं जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 अधनीस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से प्राप्त 13 ग्राम पंचायत अधिकारियों में से 11 को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मुख्यालय लखनऊ से सीधे लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा उद्वबोधन, नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्त-पत्र वितरण का कार्यक्रम जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारीगण व नवनियुक्त 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा इनके साथ आये अभिभावक एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा लाईव प्रसारण देखा गया ।इसके उपरान्त सभागार में उपस्थित 11 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियां से जिलाधिकारी हापुड़ के द्वारा परिचय किया गया, जिसमें नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा के द्वारा अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया। उसके उपरान्त नवनियुक्त 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त-पत्र वितरण किये गये। नियुक्त पत्र वितरण करने के उपरान्त जिलाधिकारी हापुड़ के द्वारा नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रेरित किया गया और नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी हापुड़ को सत्य एवं निष्ठा के साथ ग्राम पंचायत में कार्य करने के लिये वचन दिया। इस कार्यक्रम में देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव बिहार शुक्ला जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़ के द्वारा किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























