👁 0 views Views
सरकार बालश्रम के हितों की रक्षा हेतु संकल्पबद्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा.देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को हापुड़ मे कहा कि बालकों के हितों के संरक्षण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठा रही है। बालश्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। तथा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बच्चों की शिक्षा के लिए प्रबंध किए जा रहे है। जनपद हापुड़ में 376 बच्चों को प्रति माह चार हजार रुपए दिए जा रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनवाया, साथ ही हापुड़ के दो मेधावी इंजीनियरिंग के छात्रों को सम्मानित किया।






















