गुंडों को बख्शा नहीं जाए: एडीजी










गुंडों को बख्शा नहीं जाए: एडीजी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर ने गुरुवार को हापुड़ में जनपद की पुलिस को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में गुंडों को बख्शा नहीं जाए और महिलाओं में जागरूक करने उनके हितों की रक्षा की जाए। अपर पुलिस महानिदेशक गुरुवार हापुड़ पुलिस लाइन में जनपद के पुलिस अफसरों को सम्बंधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपराधिक वारदातों को रोका जाए। सक्रिय अपराधियों और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ तेजी से की जाए। गैंगस्टर, ईनामी, गुंडा, जिला बदर अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए। शरीर संबंधित मुकमदों में तेजी से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। थानों में सभी पुलिस कर्मियों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाए। मुकदमों की पैरवी कर आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जाए। महिला अपराधियों में अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों को रोका जाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। अगर कोई घटना होती है तो तुरंत अपराधियों को पकड़ने के लिए मजबूत घेराबंदी की जाए, ताकिं जल्द से जल्द उन्हें पकड़ा जा सके। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थानों की मैस में साफ सफाई बेहतर होनी चाहिए, पुलिस कर्मियों के काने की गुणवक्ता बेहतर हो। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार गंभीर है।

इस मौके पर डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419








  • Related Posts

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    🔊 Listen to this नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई में रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर से करीब 200 नेत्र रोगी लाभान्वित…

    Read more

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    🔊 Listen to this पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज
    error: Content is protected !!