👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव धनौरा में बंद मकान की छत पर रखा सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित हरद्वारी नगर कॉलोनी निवासी तेजपाल सिंह पुत्र नैन सिंह मूल रूप से गांव धनोरा निवासी हैं जब वह गुरुवार को धनौरा स्थित अपने आवास पर पहुंचा तो देखा कि बंद मकान की छत पर रखा सामान गायब है। चोरों ने इस दौरान आठ गाटर, लोहे के 35 पटिया, हैंड पंप मशीन आदि सामान चुरा लिया। घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद तेजपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Hungry Hacker’s लाएं हैं फूड लवर्स के लिए BEST COMBO: 7248676869

























