👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में कांच गलाने की अवैध फैक्ट्री को सील किया गया है. भौतिक सत्यापन के दौरान खुलासा हुआ कि फेस वन में मौजूद इस फैक्ट्री को किराए पर दिया हुआ था जहां अधिकारियों ने देर किए बिना कांच गलाने की फैक्ट्री को सील कर दिया और कार्रवाई शुरू कर दी. इसी के साथ क्षेत्र में अन्य फैक्ट्रियों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण पर निकले अधिकारियों ने इस दौरान जल प्रदूषण करने वाली एक फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन भी काट दिया.
इस दौरान सहायक कारखाना निदेशक कृपांशु गुप्ता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता रंजीत प्रताप सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























