
ममत्व का त्याग कर निज मे स्थित रहना उत्तम अकिंचन धर्म है-रोहित जैन शास्त्री
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):पर्युषण दशलक्षण महापर्व के नोवे दिन शुक्रवार श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के बाद विधान पाठ हुआ। जैन विद्धान रोहित जैन शास्त्री ने विधान पाठ की पूजा कराई उन्होंने कहा कि धर्म के दशलक्षण मे आज उत्तम अकिंचन धर्म पर चर्चा का दिन है ममत्व का त्याग कर निज मे स्थित रहना अकिंचन धर्म है
घर,द्वार, धन, दौलत, बन्धु बांधव, शरीर मेरा कुछ नही है इसप्रकार की अनासक्ति व भाव उत्तम अकिंचन धर्म है। सविता दीदी पाठशाला की पायल,नैना,साची, रेणुका, बबीता,,रितिका, ममता,अम्बिका, सृष्टि, तृप्ति, रूबी, ऋचा द्वारा नाटिक ‘ माडर्न बहुत बनी संस्कारी बहु ‘ प्रस्तुत किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 6 सितम्बर को मन्दिर जी मे अनन्त चतुर्दशी मनाई जाएगी 7 सितम्बर को आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से जैन रथयात्रा प्रारम्भ होगी तथा 8 सितम्बर को मनोहर हैरिटेज मे प्रतिभा सम्मान समारोह तथा विराट कवि समेत का आयोजन होगा। संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन सुशील जैन, आर के जैन एडवोकेट,तुषार जैन,अर्चित जैन, डाoअनिल जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन,राजेश जैन, मनोज जैन, बीनू जैन एडवोकेट, बबीता जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन सुषमा जैन, प्रतिभा जैन, नेहा जैन, ममता जैन, वन्दना जैन आदि उपस्थित हुए।
पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे प्रक्षाल शान्तिधारा विधान पाठ हुआ। नमोस्तु भवन पर प्रतिक्रमण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर आचार्य डी के जैन शास्त्री ने विधान पाठ की पूजा कराई तथा महाआरती का आयोजन हुआ।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























