
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई शिविर में बालिकाओ ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश केबेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया।समापन समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, जखेड़ा व सलोनी ब्लॉक सिंभावली जनपद हापुड़ में मनाया गया।प्रशिक्षित छात्राओं को जिला व्यायाम शिक्षक व प्रशिक्षिक मनप्रीत खैरा ने प्रमाण पत्र वितरित किए।मनप्रीत खैरा ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बन सकें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करना है। शासन की ओर से बेटियों को यह प्रशिक्षण आत्म सुरक्षा के दृष्टि से दिलाया जा रहा है, ताकि बेटियां सशक्त बन सकें। इस प्रशिक्षण से बालिकाओं के भीतर आत्म बल का विकास होगा। प्रशिक्षण में मार्शल आर्ट प्रशिक्षु बेटियों को जूडो कराटे ताइक्वांडो में पारंगत किया गया, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आने पर वह स्वयं मुकाबला कर सकें। बालिकाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए गए। विद्यालय की साहसी बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीखकर सशक्त और निर्भीक बन रही हैं बेटियां। बेटियों को तितली नहीं, मधुमक्खी बनाइए, जिनके पास पंख भी हों और डंक भी। शहद जैसी मिठास से भरपूर, किन्तु जरूरत पड़ने पर मुंह सुजा देने की क्षमता रखने वाली बेटियां न केवल खुद की बल्कि समाज की भी रक्षा करने में सक्षम हैं। खेलकूद के विषय के बारे में भी बालिकाओं को जागरूकत किया कि जीवन में धैर्य और अनुशासन से ही व्यक्ति सफल हो पाता है और खेलों में भी धैर्य और अनुशासन ही जीत की पूंजी है। एक अच्छा खिलाड़ी खेल में आई हुई कठिनाईयों से उभरकर जीत का वरण करता है और ऐसे ही जीवन में खेलों जैसी जीवटता रखने वाला व्यक्ति कभी हारता नहीं। खेल के अभ्यास से मनुष्य का चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेश झा, उमैद अली, आरती चौधरी, रीना सिरोही, शिक्षिका दीपा, सरिता, शिक्षामित्र कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























