👁 0 views Views
छात्राओं ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): ज़िला जूडो संघ व क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पिलखुआ की स्टेलर उपवन रेजिडेंशल सोसायटी में स्कूली छात्राओं के लिए एक आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य असामाजिक तत्वों से बचाव के लिए बालिकाओ में आत्मविश्वास पैदा करना और उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को सुगम बनाना है।जो विशेष रूप से स्कूल कॉलेज व जॉब पर जाने वाले लडकियों व महिलाओ को आत्म रक्षा पर विशेष है।कुशल प्रशिक्षकों ने बालिकाओ को ट्रेनिंग दी।ट्रेनिंग पाकर छात्राओं में आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646





























