👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन में टेबलेट वितरित किए गए।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट का उपयोग तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। वह धौलाना क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति व शिक्षक गण उपस्थित थे।


























