हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के पात्र उपभोक्ताओं को अब 2 रुपए किलो गेहूं व तीन रुपए किलो चावल मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त मिलने वाला राशन अब नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत सितम्बर माह तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन वितरण बंद कर दिया है। 24 अगस्त से शुरु होने वाले वितरण में गरीबों को शुल्क जमा करने के बाद राशन मिलेगा. प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत सितम्बर माह तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।
जुलाई महीने के राशन का वितरण 25 अगस्त से शुरु होगा। गरीबों को प्रति किलोग्राम गेहूं दो रुपए और चावल प्रति किलो के लिए तीन रुपए कोटेदार को देना होगा। जून माह के लिए आया नमक चना और तेल का वितरण नहीं हो सका था, इसलिए 25 अगस्त से इसका फ्री वितरण होगा। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत गरीबों को सितम्बर माह तक मुफ्त राशन दिया जाएगा
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























