
सैल्फ डिफेंस के गुर सीख रही है बालिकाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती हापुड़ व भारत विकास परिषद “माधव ” हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओ के लिए आयोजित आत्मरक्षा शिविर व बाल संस्कार शिविर में मंगलवार को
सेल्फ डिफेंस संयोजिका नीलम गुप्ता ने बताया कि आज के समय में बेटियों को स्वयं की सुरक्षा प्रति आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। जिससे वह खुद के साथ दुसरे की सुरक्षा करने में भी सक्षम बन सके। जिसमे बालिकाओं एवं युवतियों को स्वयं की सुरक्षा प्रति आत्मरक्षा के गुर का प्रशिक्षण रोहताश सिंह, गीतिका सिंह, दंड (लाठी) का प्रशिक्षण राशि कंसल, तुषार व शूटिंग का प्रशिक्षण अंकुश चौधरी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है और 21 जून को शिविर के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे।
आत्मरक्षा प्रशिक्षका गीतिका सिंह ने कहा कि मॉर्शल ऑर्ट के माध्यम से छात्राओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में मेरठ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व मातृशक्ति प्रमुख डॉ शशि शर्मा, जिला संरक्षक बृजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, सुनीता स्वामी, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, गुंजन गर्ग, वर्षा गर्ग, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुभाष चंद सैनी, मयंक, परवीन कुमार, सचिन, कुणाल त्यागी, सरदार अनोखा खैरा आदि लोग मौजूद रहे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867
























