
गाज़ियाबाद: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हापुड़ निवासी युवक की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव रघुनाथपुर निवासी भानु प्रकाश सिंह का 28 साल का बेटा अंकित तोमर गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित कंपनी में नौकरी करता था जो सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। हिंडन नदी पर पहुंचे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे अंकित घायल हो गया। उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। साहिबाबाद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























