सभी क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन कराएं : डीटीओ
आईएमए पिलखुवा से जुड़े चिकित्सकों का टीबी संवेदीकरण किया गया। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए निजी चिकित्सकों का सहयोग जरूरी।
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़/ पिलखुवा, 01 मई, 2024। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में जिला क्षय रोग विभाग ने आईएमए पिलखुवा के सहयोग से निजी चिकित्सकों का टीबी के प्रति संवेदीकरण किया। संवेदीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने कहा- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निजी चिकित्सकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद चिकित्सकों से आव्हान किया कि उपचार शुरू करने से पहले हर टीबी रोगी को नोटिफिकेशन अवश्य कराएं। निक्षय पोर्टल पर नोटिफिकेशन के बाद ही क्षय रोगी को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिलता है। आईएमए पिलखुवा के अध्यक्ष डा. सौरभ गोयल और सचिव डा. नरेंद्र कांटीवाल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीटीओ को निजी चिकित्सकों की ओर से सभी संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
डीटीओ डा. राजेश सिंह ने चिकित्सकों से अपील की कि यदि उनकी ओपीडी में आने वाले किसी रोगी में टीबी का एक भी लक्षण नजर आता है तो उसकी टीबी जांच अवश्य कराएं। यदि कोई रोगी निजी लैब से जांच कराने में समर्थ है तो उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दें। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। डीटीओ ने कहा – रोगी चाहें तो उपचार निजी चिकित्सक से जारी रखे लेकिन यदि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो क्षय रोग विभाग दवाएं भी उपलब्ध कराता रहेगा, लेकिन किसी भी सूरत में एक भी रोगी टीबी के उपचार से वंचित न रहने पाए।
जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया – क्षय रोगियों को निक्षय पोषण जैसी योजना का लाभ प्रदान कराने के लिए जरूरी है कि रोगी का निक्षय पोर्टल पर नोटिफिकेशन हो। निक्षय पोषण के तहत सरकार रोगी को हर माह पांच सौ रुपए का भुगतान उसके बैंक खाते में करती है। यह राशि रोगी को बेहतर पोषण के लिए दी जाती है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























