खाते से निकले रुपए वापस दिलाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान के रहने वाले अंशुल भारद्वाज पुत्र अशोक कुमार भारद्वाज के खाते से ऑनलाइन काम करते समय 54000 निकल गए थे। उसके बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल को मामले से अवगत कराया और स्थानीय थाना हाफिजपुर पहुंचा जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके पश्चात पुलिस व साइबर सेल मामले का पर्दाफाश करने में जुट गई और रविवार को पीड़ित के खाते से निकले 54000 रुपए वापस उसके खाते में ट्रांसफर करा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
हाफिजपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंशुल भारद्वाज के खाते से 4 जून को 54000 ऑनलाइन निकल गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू की। इसके पश्चात रविवार को पैसे वापस खाते में डलवाए गए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























