👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में नगर पालिका परिषद द्वारा बजरंगपुरी मोहल्ले में करीब 4000 वर्ग मीटर भूमि पर गौशाला बनाई जाएगी। 500 गोवंशों की क्षमता वाली इस गौशाला के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार एक करोड़ 65 लाख रुपए देगी। शेष रकम नगर पालिका परिषद द्वारा दी जाएगी। नगर पालिका ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है।
पिलखुवा नगर पालिका की बजरंगपुरी मोहल्ले में करीब 5000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन खाली पड़ी है जिस पर गौशाला बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की जाएगी। नगर पालिका ने डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























