
गढ़: सड़क हादसे में युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना की नहर पटरी पर शुक्रवार की शाम गाड़ी की टक्कर लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिजनों को पुलिस ने मामले की जानकारी दी जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लिया और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी देवेंद्र चौधरी खेती करता है। देवेंद्र की ससुराल मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलोरा में है। शुक्रवार को उनके बेटे तरुण चौधरी मामा के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में मध्य गंग नहर की पटरी वाले रास्ते पर जैसे ही बाइक पहुंची तो गांव झड़ीना के पास गाड़ी से बाइक टकरा गई। इस दौरान तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























