हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर सोना सिंह की हार हुई जिसके पीछे कई कारण हैं। 2017 में गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर जीत हासिल करने वाले सोना सिंह पर लोगों ने विश्वास ना जताकर भाजपा के राकेश बजरंगी पर विश्वास जाहिर किया और उन्हें विजयश्री बनाया।
– क्षेत्र में हुए अधूरे विकास से लोग नाराज हैं
– बृजघाट पर अवैध वसूली का मुद्दा भी चुनाव के दौरान गर्माया
– सोना सिंह के खिलाफ दर्ज 10 मुकदमें भी चर्चा का विषय बनें
– श्मशान घाट पर सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नहीं है
– गंगा में बैरिकेडिंग के आज तक कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं
– गंगानगरी के कई क्षेत्र ऐसे हैं जो विकास से अछूते रहे हैं
– सोना सिंह का ओवरकॉन्फिडेंस भी हार का एक कारण हैं
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























