गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़











गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। टोल हटाने के लिए भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने एक ज्ञापन अधिकारियों को सौपा और टोल के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी का कहना है कि गढ़ नगर और तीर्थ नगरी ब्रजघाट एक ही पालिका के अंतर्गत आते हैं। दोनों आबादियों के बीच में टोल लगा दिया गया है। सड़क के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम मांग पत्र में अवगत कराया गया कि 2012 में भारत के राजपत्र में गलत अधिसूचना जारी कर ब्रजघाट को गांव दिखाकर और नगर पालिका से 3.9 किलोमीटर दूर दिखाकर स्थापित कर दिया गया जबकि ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका का उप कार्यालय है और गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की 1261, 1262 खसरा नंबर में टोल स्थापित कर दिया गया है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के बाद इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश हुआ। इस दौरान अमित चौधरी, अनुज रानी, सलीम, वसीम, हर्षण, बबलू, शिव त्यागी आदि मौजूद रहे।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020









  • Related Posts

    गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

    🔊 Listen to this गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान…

    Read more

    लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

    🔊 Listen to this लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

    गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

    लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

    लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

    गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

    गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

    गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

    गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

    गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

    गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

    पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत

    पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत
    error: Content is protected !!