
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कार सवार दबंगों ने ढाबे के बाहर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की। कार सवार स्विफ्ट में सवार होकर आए थे जो मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरूरपुर में स्थित बिस्मिल्लाह ढाबे पर सोमवार को स्विफ्ट में सवार होकर आए कार सवार हमलावरों ने एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ढाबे पर किसी काम से रुका था तभी पीछे से आए हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।























