
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी इलाके में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान जमकर गाली-गलौज व पत्थराव हुआ जिसकी वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद कर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इस दौरान क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोग अपने घरों में डूबक गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले की छानबीन जारी है।

























