👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी जितेंद्र सिंह के दो लाख रुपए से अधिक के बकरे चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र का पुत्र सोमवार को जंगल में बकरों को चराने के लिए गया था। एक बकरा घास चरने के दौरान कुछ दूर निकल गया जिसे पकड़ने के लिए उसका पुत्र भी दौड़ा। जब वह वापस आया तो देखा कि सात बकरे गायब थे जिन्हें किसी ने चोरी कर लिया। बकरों की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130























