
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले एक रिटायर्ड दारोगा के पुत्र की हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी जीत सिंह रिटायर्ड दारोगा है जिनका इकलौता 32 साल का बेटा विश्वजीत सिंह को अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन विश्वजीत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रिटायर्ड दरोगा के पुत्र के निधन पर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























