
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आबकारी विभाग ने होली से पूर्व अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। गंगा के बीच स्थित टापू पर छापा मार कर कच्ची शराब में लहन बरामद की है। टीम ने मौके से 60 लीटर अवैध शराब व 500 लीटर लहन बरामद किया है। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि टीम काकाठेर की ओर गंगा के बीच स्थित टापू पर पहुंची। तलाशी के दौरान गंगा तट की बालू में शराब और लहन छिपाया गया था। टीम ने 60 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर लिया और 500 लीटर लहन को नष्ट कर दिया। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

























